महराजगंज में कुदरत का दुर्लभ करिश्मा, धड़ से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म

 महराजगंज ब्रेकिंग / जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म

 सफल सर्जरी के बाद मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ

रिपोर्ट मनोज कुमार तिवारी 

महराजगंज से इस वक्त एक हैरान कर देने वाली और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रकृति का एक दुर्लभ करिश्मा देखने को मिला है, जहां धड़ से जुड़े हुए जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। इस अनोखे और अद्भुत जन्म की खबर मिलते ही इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया और अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


बताया जा रहा है कि नवजात जुड़वा बच्चे दो बदन और एक जान की अवस्था में पैदा हुए थे, जिसे देखने वाले लोग इसे विज्ञान का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इसे कुदरत का

नायाब करिश्मा बता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सर्जरी की और जटिल ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों को सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और मां के साथ दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस दुर्लभ घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इसे जीवन और विज्ञान की अनोखी मिसाल बता रहे हैं।

error: Content is protected !!