आई.पी.एल. चीनी मिल खड्डा द्वारा देशवासियों एवं मिल से जुड़े समस्त गन्ना किसानों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। इस अवसर पर मिल प्रबंधन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—एकता, समानता और कर्तव्यबोध—की याद दिलाता है।

मिल प्रबंधन ने गन्ना किसानों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और विश्वास के कारण ही आई.पी.एल. चीनी मिल खड्डा बेहतर प्रबंधन, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं समयबद्ध भुगतान में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए गन्ना भुगतान, तकनीकी सुधार एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

अंत में मिल प्रबंधन ने सभी गन्ना किसानों, कर्मचारियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना की।