सिसवा विधानसभा में फिर सक्रिय हुए पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपद महराजगंज की सिसवा विधानसभा (317) में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। सिसवा स्टेट से ताल्लुक रखने वाले सौम्य स्वभाव के धनी, पूर्व मंत्री एवं कई बार के विधायक शिवेंद्र सिंह एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय होकर जनसंपर्क में जुट गए हैं। उनके लगातार जनसंपर्क कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर शिवेंद्र सिंह लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन में सादगी और साफ-सुथरी छवि के लिए पहचाने जाने वाले शिवेंद्र सिंह को लेकर जनमानस में सकारात्मक चर्चा हो रही है। कार्यकर्ता और समर्थक उनके पुराने कार्यकाल को याद करते हुए बताते हैं कि उनके समय में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए और आम लोगों को सहयोग मिला। इसी कारण आज भी क्षेत्र की जनता उन्हें एक योग्य और संवेदनशील नेता के रूप में देखती है।

 

 

स्टेट परिवार से संबंध रखने के बावजूद शिवेंद्र सिंह का व्यवहार हमेशा बेहद सरल और सहज रहा है। वे आम लोगों के बीच एक सामान्य व्यक्ति की तरह पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाता है। हाल के दिनों में वे लगातार लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसी क्रम में शिवेंद्र सिंह बैदौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रामलाल मौर्य की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद नगर पंचायत निचलौल के मुहल्ला हरेडिह में होली के दिन मार्ग दुर्घटना में दिवंगत हुए युवक भगवान दास के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। वहीं किशुनपुर के पूर्व प्रधान राजकुमार की माता के निधन पर भी उन्होंने परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा निचलौल में संदीप पांडेय के यहां कुशलक्षेम पूछने के बाद ठूठीबारी में सम्मानित जनों से मुलाकात की। यहां बब्लू जोशी, राजेश सिंह (पूर्व प्रधान) सहित कई समर्थक मौजूद रहे। लक्ष्मीपुर खुर्द में परमात्मा शरण मिश्र के आवास पर भी उन्होंने लोगों से मुलाकात की और इसके बाद ईटहियां स्थित भगवान महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान चटियां में राधेश्याम पाठक के यहां भी कुशलक्षेम पूछा गया, जहां रविंद्र सिंह, चिनकू गुप्ता, सुरेंद्र ओझा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं बैठवलियां में दिवाकर पांडेय के यहां भी सम्मानित जनों से मुलाकात की।

इस दौरान आलोक सिंह, विक्की सिंह, अमित आजन, धनश्याम शुक्ल, कुंअर गिरजेश सिंह, मनोज यादव, नागेंद्र पांडेय, ताराचंद पटेल, अयूब खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। क्षेत्र में शिवेंद्र सिंह की बढ़ती सक्रियता से सिसवा विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर नई चर्चा शुरू हो गई है।

error: Content is protected !!