थाने के अंदर पिटाई का आरोप, सिंह गैस एजेंसी पर मारपीट का वीडियो वायरल से मचा हड़कंप।

जनपद महाराजगंज के घुघली क्षेत्र में स्थित सिंह गैस एजेंसी से जुड़ा एक विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। पासबुक को लेकर शुरू हुआ यह मामला उस समय सुर्खियों में आ गया, जब घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते देख जा रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते हुए देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

Oplus_16908288

 

बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी अकबर इस मामले को लेकर घुघली थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां न्याय मिलने के बजाय उन्हें और उनके साथियों को अपमान और हिंसा का सामना करना पड़ा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने में मौजूद एसओ ने सिंह गैस एजेंसी के मालिक गुड्डू सिंह और उनके गुर्गों को अंदर बुलाया, जिसके बाद थाने में सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हाजी अकबर को उस जगह ले जाया गया जहां सीसीटीवी कैमरा काम न कर रहा हो और पीड़ितों के साथ मारपीट की गई। यह सारा मामला विवादित थाना प्रभारी के सामने ही हुआ

सिंह गैस एजेंसी का मामला यह पहला ही नहीं है इसके पुर्व भी सिसवा में एक सम्मानित व्यक्ति से भी दुर्व्यवहार का विडियो वायरल हुआ है

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि थाने जैसे सुरक्षित स्थान पर ही पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार होता है, तो आम नागरिक की सुरक्षा और न्याय की उम्मीद कैसे कायम रह सकती है? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Oplus_16908288

मामले को और अधिक संवेदनशील बनाता है यह आरोप कि सिंह गैस एजेंसी का संबंध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री एक सिंह गैस एजेंसी के मालिक के घर निजी कार्यक्रम में आए थे, जिसके बाद इस परिवार का प्रभाव और बढ़ा हुआ माना जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक निष्पक्षता और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही “सिंह” उपनाम को लेकर भी सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ गई है, जिसे कुछ लोग सत्ता से जोड़कर देख रहे हैं

अब जरूरत है कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। कानून का राज तभी कायम रहेगा जब हर व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, समान रूप से जवाबदेह होगा।

error: Content is protected !!