राजनीतिक दबाव में पुलिस की कार्यवाही पर सवाल, सिसवा के अरविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

राजनीतिक दबाव में पुलिस की कार्यवाही पर सवाल, सिसवा के अरविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Oplus_131072

महराजगंज। सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-22, नेहरू नगर निवासी अरविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्थानीय पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्यवाही करने और उन्हें फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पत्र में अरविन्द सिंह ने कहा कि दिनांक 3 अगस्त 2025 को शाम लगभग 4 बजे वह सिसवा बाजार जा रहे थे। दुर्गा मंदिर/प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचने पर संजय चौरसिया और ऋतुराज पुरी बुलेट मोटरसाइकिल से आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर संजय चौरसिया ने उनसे हाथापाई की और धमकी दी कि “सिसवा आओ, पीटकर सही कर देंगे।”

अरविन्द सिंह के अनुसार, घटना की सूचना उसी दिन कोठीभार थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे संजय चौरसिया के राजनीतिक प्रभाव के चलते उनके खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया गया। बाद में, 5 अगस्त को फिर से संजय चौरसिया के प्रार्थना पत्र पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में थाना प्रभारी उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें दोबारा शांतिभंग में जेल भेजने की योजना बना रहे हैं। अरविन्द सिंह ने बताया कि वह 1996 में झूठे मुकदमे में फंसाए गए थे और उसी आधार पर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी, लेकिन तब से अब तक उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

55 वर्षीय अरविन्द सिंह, जो हाई शुगर से पीड़ित हैं, ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें गलत तरीके से जेल भेजा गया तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने दोषियों पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!