जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज ने मनाई बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि

जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज ने मनाई बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि

जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने कहा — “कांशीराम जी के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं”

 

महराजगंज।
जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के कार्यालय पर आज समाज सुधारक एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि आदरपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद महराजगंज के पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांशीराम जी एक ऐसे समाज सुधारक थे जिन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि “कांशीराम जी इस सदी के महान व्यक्तित्व थे, जिनके आदर्श और विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं।”

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और पीसीसी सदस्य सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि कांशीराम जी एक युगदृष्टा थे, जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों को आवाज दी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, नगर अध्यक्ष विजय कांत सिंह, और जिला महासचिव अफजल अब्बासी सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी का योगदान भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक समानता की दिशा में अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय अंगारा, राम नारायण प्रसाद, रवि यादव, कमलेश यादव, वशिष्ठ मुनि, जमील अहमद, महताब खान, मोहम्मद अख्तर, अमरजीत, संदीप तिवारी और अकील अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!