भूमि क्रय-विक्रय में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, जिलाधिकारी गोरखपुर को सौंपा गया स्मरण पत्र
गोरखपुर।
भूमि क्रय-विक्रय में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में के०डी०एस० एसोसिएट एवं प्रो० श्रीमती निर्मला देवी पत्नी अविनाश चौरसिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार मनोज कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी गोरखपुर को स्मरण पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित विस्तृत शिकायत, शपथपत्र सहित, दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित होकर जिलाधिकारी को भेजी गई थी, जिसकी छाया प्रति भी संलग्न की गई है।

प्रार्थी मनोज तिवारी ने बताया कि वह समाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। इसी क्रम में भूमि खरीद-फरोख्त में हुए कथित घोटाले की जानकारी मिलने पर उन्होंने सभी प्रमाणों सहित यह मामला प्रशासन के समक्ष रखा था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। तिवारी ने यह भी कहा कि आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं और इनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन में अनियमितताओं का संदेह है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। तिवारी ने अपने स्मरण पत्र के साथ डाक विभाग के कागजात व रसीदें भी संलग्न की हैं, जिनसे यह प्रमाणित होता है कि पूर्व में भेजी गई शिकायत प्रशासनिक स्तर पर प्राप्त हो चुकी है।
सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह इस प्रकरण को उच्चतर मंचों तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे।