महराजगंज।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के गृह जनपद महराजगंज आगमन पर जिले भर में ऐतिहासिक उत्साह और उल्लास का दृश्य देखने को मिला। कतरारी, टोल प्लाजा से लेकर नगर के प्रमुख चौराहों और भाजपा जिला कार्यालय तक स्वागत का ऐसा सिलसिला चला कि पूरा जनपद मानो उत्सव में डूब गया। जगह-जगह जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा, क्रेन से विशाल मालाएं पहनाकर अभिनंदन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों ने स्वागत को अभूतपूर्व बना दिया।

कतरारी एवं टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया, जहां जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। यह दृश्य जिले के राजनीतिक इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। इसके बाद परतावल में निर्भय सिंह के नेतृत्व में शिवशंकर बर्मा एवं सतीश मध्देसिया ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भिटौली में जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियर एवं पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिकारपुर में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल एवं इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। गौरनिया में प्रधान रामेंद्र पटेल के नेतृत्व में स्वागत हुआ, जबकि रामपुरवा में जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह एवं चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

हनुमानगढ़ी पर मुरली निगम, सतीश वर्मा, मोहित मदन मधेशिया एवं श्याम नारायण यादव की टीम ने स्वागत किया। नगर के सक्सेना तिराहे पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सनंदन पटेल, राजीव शुक्ला, समीर सिंह एवं सहजानंद राय सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी टोली ने नारेबाजी और स्वागत जुलूस के माध्यम से पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।
पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत सभा

इसके उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत सभा का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल, ईंट भट्ठा संघ, अधिवक्ता संघ, रईस मिलर संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया। जिला पदाधिकारियों, विधायकगण एवं प्रमुख संघों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बड़ी मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने आत्मीय संबोधन में कहा कि संगठन और कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एक कार्यकर्ता-केंद्रित नेता हैं और जनता व कार्यकर्ताओं के सहयोग, समन्वय एवं आशीर्वाद के कारण ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। संबोधन के दौरान वे कई बार भावुक भी दिखाई दिए।
उन्होंने कहा कि महराजगंज की महान जनता और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्नेह उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
2027 में ऐतिहासिक जीत का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जुटना होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के बदले हुए परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कभी बीमारू राज्य कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन चुका है।
जनप्रतिनिधियों ने बताया प्रेरणास्रोत
पंकज चौधरी के खांटी समर्थक सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि हमारे नेता पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हम जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी और शसक्त बनेगी और कार्यकर्ताओं में पार्टी के संगठन में बेहतर तालमेल बना रहेगा
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के लिए गर्व का विषय है। वे कर्मठ, जमीनी और कार्यकर्ता-निष्ठ नेता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा से भरा रहा है। गृह जनपद में पहला स्वागत कार्यक्रम जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल एवं अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व को संगठन के लिए मील का पत्थर बताया और 2027 में ऐतिहासिक जीत का संकल्प दोहराया।
जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किया आभार

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और उत्साह से भरा है। गृह जनपद आगमन पर हुआ यह भव्य स्वागत संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।

प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जौनपुर से आए पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, मधुर सिंह, रामाज्ञा निषाद, दुर्गा अग्रहरी, जिला महामंत्री बबलू यादव, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, सरोज पांडेय, बंदना त्रिपाठी, मधु पांडेय, अर्चना चंद्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
यह ऐतिहासिक स्वागत न केवल संगठन की ताकत का प्रदर्शन था, बल्कि 2027 के लिए महराजगंज से उठे संकल्प का भी सशक्त संदेश बनकर सामने आया।