मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निचलौल में 13 फरवरी को निकलेगी विशाल पदयात्रा

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

मनरेगा बचाओ संग्राम के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कल 13 फरवरी, दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे निचलौल में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा बाली इंटर कॉलेज से प्रारम्भ होकर मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल तक जाएगी। पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से आज निचलौल में जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे ने की तथा संचालन मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई मूल मनरेगा योजना, जो 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देती थी, उसे पुनः प्रभावी रूप में लागू कराने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। वर्तमान परिस्थितियों में मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पदयात्रा के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, मिठौरा ब्लॉक अध्यक्ष युनूस, पूर्व अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, हनीफ अंसारी, जावेद खान, अभयमणि, मुनव्वर अली, महेंद्र प्रसाद, अनूप मिश्रा एवं विनय राय उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!