मिठौरा विद्युत उपकेंद्र की बिजली कटौती से छात्र-छात्राएं परेशान, ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी

पर्दाफाश न्यूज 24×7

Oplus_0

जनपद महाराजगंज के उपनगर मिठौरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति की लगातार कटौती ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। इस समय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन पढ़ाई के महत्वपूर्ण समय में बिजली गुल हो जाने से छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में बच्चे टॉर्च और इमरजेंसी लाइट के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।

इसके साथ ही रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। शाम को अफतारी और भोर में सेहरी के समय बार-बार बिजली कटौती होने से रोजेदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

इस संबंध में जब अवर अभियंता मिठौरा ज्ञान प्रकाश सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने पत्रकार से अभद्र व्यवहार करते हुए आईडी कार्ड मांगे और फोन काट दिया। इससे लोगों में और रोष फैल गया। क्षेत्र के विद्यार्थी व ग्रामीण—आलोक कुमार (कक्षा 12), सुंदरम (कक्षा 10), अभिषेक (इंटर), सत्यम (कक्षा 12), आराधना (कक्षा 10) सहित रोजेदार असलम अंसारी, अब्दुल्ला, सैयद शिल्लू, भोलू, आविद, सरफराज, सद्दाम आदि ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुधार की मांग की है।

error: Content is protected !!