रिपोर्ट – सुर्य प्रकाश तिवारी
महराजगंज, 30 मार्च 2026:
सामाजिक सरोकारों और न्याय के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संस्था बार्डर लायर्स (ट्रस्ट) द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनपद महराजगंज के निवासी श्री मनोज कुमार तिवारी को “नेशनल मीडिया सेल” का नेशनल मीडिया प्रेसिडेंट मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के संस्थापक सदस्यों एवं को-फाउंडर, मुख्य ट्रस्टी विनय कुमार पाण्डेय एडवोकेट की सहमति से किया गया।

जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, श्री मनोज कुमार तिवारी (पुत्र श्री लाल बहादुर तिवारी), ग्राम सिंहपुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज, उत्तर प्रदेश को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों—“Voice for Voiceless, Write for Right”—को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बार्डर लायर्स ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है जो समाज के वंचित, पीड़ित और असहाय लोगों की आवाज उठाने का कार्य करती है। ऐसे में मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार तिवारी की नियुक्ति को संस्था के विस्तार और प्रभाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मनोनयन के बाद जिले में उनके शुभचिंतकों और सहयोगियों में खुशी का माहौल है। बैजनाथ सिंह, अमरेन्द्र कुमार माल, अरविंद सिंह, पप्पू पुरी, सूर्य प्रकाश तिवारी, विपिन कुमार मिश्रा, सोमनाथ गुप्ता, बबलू मिश्रा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संस्था के राष्ट्रीय प्राधिकारियों ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि मनोज कुमार तिवारी अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन के मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
गौरतलब है कि इस मनोनयन की सूचना की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, लखनऊ तथा पुलिस अधीक्षक, महराजगंज को भी प्रेषित की गई है।
मनोज कुमार तिवारी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है, बल्कि जनपद महराजगंज को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।