डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक पर शिकायत, डीआईओएस ने मांगी तीन दिन में रिपोर्ट

रिपोर्ट – सुर्य प्रकाश तिवारी 

महराजगंज। जनपद के डीएवी नारंग इंटर कॉलेज से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां व्यायाम शिक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) महराजगंज ने संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रशासन से तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Oplus_0

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंहपुर, पोस्ट औराटार निवासी शिकायतकर्ता मनोज कुमार तिवारी ने इस संबंध में मंडलायुक्त गोरखपुर को पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने “Please enquire & take necessary action” की टिप्पणी के साथ मामले को संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल, गोरखपुर को जांच हेतु अग्रसारित किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं पर ठोस साक्ष्यों के साथ जवाब उपलब्ध कराया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

डीआईओएस कार्यालय द्वारा जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आख्या न मिलने पर संबंधित पक्ष की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं, इस मामले की प्रतिलिपि संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं शिकायतकर्ता को भी भेजी गई है।

अब इस पूरे प्रकरण पर सभी की निगाहें कॉलेज प्रशासन की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!