परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन, 19 अप्रैल को महराजगंज में जुटेंगे श्रद्धालु

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

Oplus_0

महराजगंज जनपद में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस (जन्मोत्सव) को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया, दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पं० हरि शंकर तिवारी दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, जमुई पण्डित (पचमा) निर्धारित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम का आयोजन सनातन ब्राह्मण महा संस्था (ट्रस्ट) के तत्वावधान में किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक एवं मुख्य ट्रस्टी पं० नर्वदेश्वर शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का यह आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सनातन परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के सम्मानित लोगों से सादर आमंत्रण देते हुए कहा कि “परमादरणीय का आगमन ही हमारा सौभाग्य है।”

इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन तथा समाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में ब्राह्मण समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान में शामिल होकर भगवान परशुराम जी के आदर्शों को स्मरण करेंगे और सनातन धर्म की महिमा का गुणगान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!