जिले की मासिक समीक्षा बैठक अब ब्लॉक स्तर पर, डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शुरू की नई पहल

Pardafas news 24×7 मिठौरा, महराजगंज। सरकारी जनकल्याणकारी

#up #dm #maharajganj #news

योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन ने समीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर जिला मुख्यालय पर होने वाली विभागों की मासिक समीक्षा बैठक को अब ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मिठौरा ब्लॉक से की गई।

ब्लॉक स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभागवार योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों की स्थिति, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य केवल कागजी रिपोर्ट के आधार पर योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि गांव और ब्लॉक स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना है। प्रशासन यह जानने का प्रयास कर रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में कितने पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और किन स्तरों पर किसी प्रकार की समस्या या देरी सामने आ रही है।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली गई। लाभार्थियों की स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान ब्लॉक स्तर पर लगाए गए समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीदारी भी जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने की। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय स्तर पर संचालित समूहों और उनके उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन का जोर है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ समय से पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। ब्लॉक स्तर पर समीक्षा व्यवस्था शुरू होने से स्थानीय समस्याओं की पहचान और उनके समाधान की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!