चीनी मिल आईपीएल खड्डा ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान से किसानों को किया जागरूक

चीनी मिल आईपीएल खड्डा ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान से किसानों को किय जागरूक

गन्ना उत्पादन बढ़ाने और नई प्रजातियों की बुवाई के लिए रैली का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। चीनी मिल आईपीएल खड्डा द्वारा बसंतकालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने और किसानों को नवीनतम गन्ना प्रजातियों की बुवाई के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी के निर्देशानुसार प्रधान प्रबंधक एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन में तथा केन हेड सुधीर कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई।

गन्ना विभाग के स्टाफ ने गांव-गांव जाकर किसानों को अधिक गन्ना उत्पादन हेतु प्रेरित किया और नई प्रजातियों COLK 14201, CO 0118 (करनाल 118), COS 17231, COS 13235, CO 15023 की बुवाई के फायदे बताए। रैली के दौरान किसानों को यह जानकारी दी गई कि अधिक उत्पादन से उन्हें आर्थिक लाभ होगा, साथ ही चीनी मिल की बढ़ी हुई पेराई क्षमता का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा।

मिल प्रशासन ने किसानों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दें और मिल को समय पर गन्ने की आपूर्ति करें। जिन किसानों के पास पर्ची से अधिक गन्ना है, वे अपने सुपरवाइजर से मिलकर स्टैंडिंग केन का सर्वे करवा लें, ताकि अतिरिक्त कैलेंडर जारी किया जा सके। इससे किसानों को उनका पूरा गन्ना सप्लाई करने में कोई परेशानी न हो।

रैली के माध्यम से किसानों को यह भी बताया गया कि चीनी मिल नियमित रूप से 25,000 कुंतल गन्ने की पेराई कर रही है और गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल एरिया के विभिन्न गांवों में प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए।