विवादित भूमि पर जबरन निर्माण को लेकर विवाद बढ़ा, मण्डलायुक्त न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रधान की दबंगई जारी

विवादित भूमि पर जबरन निर्माण को लेकर विवाद बढ़ा, मण्डलायुक्त न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रधान की दबंगई जारी

महराजगंज, 13 अक्टूबर 2025।
जनपद महराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मथनिया में विवादित कृषि पट्टा भूमि पर जबरन निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम निवासी सुरेश पुत्र स्वर्गीय मोहर ने जिलाधिकारी महोदय महराजगंज को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

 

 

प्रार्थी सुरेश के अनुसार उसकी कृषि पट्टा भूमि खाता संख्या 562, रकबा 0.077 हे0 से संबंधित वाद मण्डलायुक्त न्यायालय, गोरखपुर में निगरानी वाद संख्या 202505000000293/2025 के रूप में विचाराधीन है। इस वाद की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर 2025 को नियत है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा उक्त भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराए जाने की साजिश रची जा रही है।

 

सुरेश का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव में यह घोषणा कर दी है कि 14 अक्टूबर को सदर विधायक द्वारा उक्त भूमि पर भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि भूमि न्यायालय में विचाराधीन है। इस सूचना के बाद प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण रोका जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

सुरेश का कहना है कि जैसे ही उसने यह आवेदन जिला मुख्यालय में दिया, विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण रोकने का तत्काल आदेश जारी किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद निर्माण कार्य कराने की जल्दबाजी न केवल न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक तनाव को भी जन्म दे सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!