महराजगंज,जनपद महाराजगंज अंतर्गत ग्राम सभा दरौली के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि गांव के होनहार युवक सूरज जायसवाल ने मात्र 27 वर्ष की उम्र में एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सूरज जायसवाल, पुत्र राधारमण जायसवाल, ग्राम सभा दरौली जनपद महाराजगंज के मूल निवासी हैं।
सूरज जायसवाल ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय अपने माता मीरा जायसवाल पिता राधारमन जैसवाल, चाचा घनश्याम जायसवाल,चाची रीता जैसवाल,बहन खुशबू जैसवाल तथा छोटे बड़े परिवारजनों तथा पूरे ग्राम समाज को देते हुए कहा कि यदि उन्हें परिवार का नैतिक सहयोग और गांव का आशीर्वाद न मिलता, तो यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं होता परंतु हमारी पढ़ाई में तन मन धन से हमारे घर के लोग आगे बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया।
एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद सूरज जायसवाल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ बनाना और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।सूरज जैसवाल कड़ी मेहनत से सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी कजाकिस्तान से डिग्री हासिल कर भारत में स्क्रीनिंग परीक्षा क्वालीफाई किया।
सूरज की इस सफलता से ग्राम सभा दरौली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज जायसवाल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।